फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल की झीलों में पानी पहुंचाने की कवायद तेज

विज्ञापन
नाले का निरीक्षण करते एसडीएम कलीनगर । स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल की झीलों में पानी पहुंचने में रोड़ा बनी गोमती नाले की गंदगी को साफ करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने नाले का जायजा लेकर जेसीबी से सफाई शुरू करा दी। इससे उद्गम स्थल तक आसानी से पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल की झीलों और नदी क्षेत्र के कई जलाशयों में गर्मी के चलते पानी सूखने लगा। इससे जलीय जीवों के जीवन पर संकट मंडराने की आशंका बढ़ गई। पानी उपलब्ध कराने के संसाधन भी बंद पड़े थे। एक सप्ताह पूर्व इसको लेकर प्रयास शुरू किए गए।
पहले तहसीलदार पूरनपुर वीरेंद्र सिंह ने माइनर से गोमती उद्गम स्थल तक पानी पहुंचाने वाले नाले को खुलवाया, लेकिन नाले में गंदगी अधिक होने से प्रयास सफल नहीं हो पाए। इसको लेकर ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता से अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बुधवार को नाले की जेसीबी मशीन से सफाई शुरू करवा दी। इसके साथ ही एसडीएम ने स्वयं भी नाले की स्थिति को परखा। नाले की सफाई होने से उद्गम स्थल की झीलों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने की उम्मीद बढ़ गई है। इधर माइनर से पानी को रोकने की जानकारी पर मिलने पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने दो होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें