बीसलपुर। गांव दुबहा में जलभराव के चलते महिला मरीज को उपचार के लिए चारपाई पर ले जाने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह सख्त हुए। उन्होंने एसडीएम को जलभराव की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बीडीओ के साथ गांव पहुंचकर स्थिति को परखा और पानी को निकालने के प्रयास शुरू किए। एसडीएम ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पानी निकलवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। संवाद