फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: नारी सम्मान के लिए छात्राओं ने ली शपथ

विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शपथ लेतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय शिविर में बुधवार को प्रशिक्षु छात्राओं को वक्ताओं ने खुद के साथ अन्य महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय और जिला महिला समाज कल्याण विभाग की ओर से चल रहे शिविर में तीसरे दिन प्रशिक्षक सत्य प्रकाश ने आत्मरक्षा के बेसिक नियम बताते हुए कहा कि पंच लगाते समय गर्दन को सीधा रखना चाहिए। खतरे के समय मस्तिष्क की एकाग्रता अत्यधिक आवश्यक है। उन्होंने वन काउंटिंग, वन पंच, स्ट्रेट पंच, फ्रंट किक आदि का प्रशिक्षण दिया।
एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने छात्राओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि बेटियां अब किसी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्राएं अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय के खिलाफ चुप्पी तोड़ने को आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के समापन पर अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें छात्राओं ने महिलाओं का जागरूक करने और महिला सम्मान बनाए रखने की शपथ ली। महाविद्यालय की ताइक्वांडो, जूडो कराटे की नोडल अधिकारी डॉ. रंजना सिंह, सीओ ज्योति यादव, महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडेय, जिला समन्वयक जयश्री सिंह आदि ने विचार रखे।
--
विभिन्न स्कूलों की 600 छात्राओं ने लिया भाग
पूरनपुर। तीन दिवसीय शिविर के समापन पर भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में विभिन्न स्कूलों की 600 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. रेखा सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. मधुर मिश्रा, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. सौरभ सक्सेना, अमित सिंह, महेंद्र वर्मा आदि शामिल थे। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया।
--
महिलाएं आज पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। प्रशिक्षण से आत्मरक्षा के गुर सीखने को मिले हैं। पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।
- सपना, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
--
समाज में महिलाएं अलग स्थान बना रहीं हैं। अब महिलाएं मात्र गृहणी नहीं, समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रहीं हैं।
- आशा देवी, पंचमदास इंटर कॉलेज
--
शिविर में आत्मरक्षा के लिए कई दाव, पेच सीखने को मिले है। इससे अपनी करीबी, परिचितों को भी सीख देंगे। ताकि उनका आत्मविश्वास भी बढ़े। -वंशिका पांडेय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
विज्ञापन

--
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को हुआ शिविर सराहनीय है। अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं, युवतियों का हौसला बढ़ा रहा है।
- प्रियंका पवार, श्री र्साइं गर्ल्स डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें