पीलीभीत। डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के अंतिम दिन दो पलियों में क्रमश: हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में हुई दोनों पालियों में आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। ड्रमंड इंटर कॉलेज में पंजीकृत 237 में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जीजीआईसी में कुल पंजीकृत 400 में से पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डायट प्राचार्य शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि अंतिम दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। परीक्षा व्यवस्था में वरिष्ठ प्रवक्ता बीएल गौतम, प्रधानाचार्य डीसी गंगवार, अनीता सिंह, डायट प्रवक्ता स्वदेश कुमार, प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा, सर्वेश गंगवार, हरिओम शर्मा, मोहम्मद मुबीन आदि रहे।