फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पालियों में हुई डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के तहत शुक्रवार को तीन पालियों में विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में हुई तीनों पालियों में आठ प्रशिक्षु गैरहाजिर रहे। ड्रमंड इंटर कॉलेज में पंजीकृत 237 प्रशिक्षुओं में तीन प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। वहीं जीजीआईसी में कुल पंजीकृत 400 में से पांच प्रशिक्षु गैरहाजिर रहे। डायट प्राचार्य शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।17 अगस्त को हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा व्यवस्था में वरिष्ठ प्रवक्ता बीएल गौतम, प्रधानाचार्य डीसी गंगवार, अनीता सिंह, डायट प्रवक्ता स्वदेश कुमार, प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा, सर्वेश गंगवार, हरिओम शर्मा, मोहम्मद मुबीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें