फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया में फिर तेजी से शुरू हुआ भूकटान

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया में शारदा नदी के समीप कटान की जानकारी लेते एसडीएम।स्रोत
विज्ञापन
पूरनपुर। बाढ़ और कटान से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने के विरोध में मंगलवार से शुरू हुआ पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरी ओर नदी ने फिर गांव खिरकिया बरगदिया के समीप तेजी से कटान शुरू कर दिया। नदी गांव से अब 100 मीटर दूर रह गई है। एसडीएम ने बाढ़ खंड के अफसरों के साथ बुधवार को गांव पहुंचकर ड्रोन कैमरे से कटान की स्थिति जानी। एसडीएम ने शीघ्र ही सर्वे कराने और उसके बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मगर प्रदर्शनकारियों ने सर्वे शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शारदा नदी हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। गांव खिरकिया बरगदिया की ध्रुव कॉलोनी में दो दिन तक बाढ़ का पानी भरा रहने से कॉलोनी के अधिकतर लोग घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर चले गए थे। बाढ़ का पानी निकलने पर फिर लोग घरों में आ गए थे। नदी पिछले कई दिनों से गांव खिरकिया बरगदिया के समीप तेजी से भूकटान कर रही है।
चार दिन कटान रुकने के बाद मंगलवार से फिर नदी ने गांव खिरकिया बरगदिया के पीछे से तेजी से कटान शुरू कर दिया। कटान करती हुई नदी गांव खिरकिया बरगदिया से करीब 100 मीटर दूरी पर पहुंच गई है। तेजी से हो रहे भूकटान से गांव के लोगों में खलबली मची हुई है। इसी क्रम में खिरकिया बरगदिया के लोगों का मंदिर परिसर में मंगलवार से शुरू हुआ पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को धरना स्थल पर पतिराम, हरिश्चंद्र, बांसदेव, रामसूरत, चंद्रिका, बुधाई, चंचन प्रसाद, हरिहर, भागीरथ आदि बैठे। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता को साथ लेकर कटान की स्थिति को देखने पहुंचे। बाद में धरना स्थल पर पहुंचकर शीघ्र ही सर्वे शुरू कराकर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें