फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दामाद के घर जा रही महिला के कुंडल नोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान से सोने के कुंडल नोच लिए और भाग गए। महिला अपने दामाद के घर जा रही थी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला कुसमा थाना पूरनपुर के गांव फिरोजपुर चांद की रहने वाली है। सोमवार को वह अपनी छोटी बेटी नीरज के साथ थाना क्षेत्र के गांव मार में रहने वाले दामाद रामनिवास के घर जाने के लिए नगर के मार तिराहा पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के बाएं कान पर झपट्टा मार कर कुंडल नोच लिया और बाइक से बीसलपुर की ओर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला थाने में पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित महिला की बेटी की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर सीसी फुटेज देखे। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश मेंं पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें