फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्धारित रूट पर संचालित नहीं हो रहे ई-रिक्शा, लग रहा जाम

विज्ञापन
पीलीभीत के बरेली गेट के पास लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में जाम से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस विभाग के साथ ई-रिक्शों का रूट निर्धारित किया हुआ है। नियम पालन न होने के कारण ई-रिक्शा त्योहारी सीजन में जाम का सबब बने हुए है।
विज्ञापन

शहर में मुख्य बाजार के अलावा गांधी स्टेडियम रोड, स्टेडियम रोड और जेपी रोड पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। दुकानें व अस्पताल होने से हर समय लोगों की मौजूदगी भी बनी रहती है। ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़े होने के साथ संचालन से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।
इन दिनों त्योहारी सीजन होने से शहर में भीड़ भाड़ बढ़ गई है। मुख्य बाजार में भीड़ अधिक है। ऐसे में रूट निर्धारण के बाद भी मार्गों पर संचालित हो रहे ई-रिक्शा जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जून में बने रूट प्लान का नहीं हो रहा पालन
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए अफसरों की ओर से जून में ई-रिक्शा के मार्ग निर्धारित किए गए थे। शहर में पांच रूट बनाकर ई-रिक्शा का संचालन तय हुआ था। कुछ दिन तक नियमों पर अमल हुआ, बाद में स्थिति जस की तस हो गई।

रूट नंबर एक रेलवे स्टेशन
- रेलवे स्टेशन से गौहनिया चौराहा होते हुए नकटादाना कचहरी तक।
- रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, आसाम चौराहे तक।
- रेलवे स्टेशन से छतरी चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा होते हुए गैस चौराहा तक।

रूट नंबर दो नौगवां चौराहा
-नौगवां चौराहा से गौहनिया चौराहा होते हुए नकटादाना-कचहरी तक।
-नौगवां चौराहा से एकता सरोवर-बरेली गेट, बड़ा गुरूद्वारा होते हुए कोतवाली तक।
-नौगवां चौराहा से रेलवे अंडरपास होते हुए असम चौराहे तक।
-
रूट नंबर तीन गौहनिया चौराहा
-गौहनिया चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए असम चौराहे तक।
-गौहनिया चौराहे से गांधी स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी तिराहा-गैस चौराहा, बिजली घर तिराहा, रंगीलाल चौराहा होते हुए सुनहरी मस्जिद तक।
-गौहनिया चौराहे से माधोटांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग आगे तक।
......
रूट नंबर चार असम चौराहा
-असम चौराहे से नौगवां चौराहा होते हुए एकता सरोवर।
-असम चौराहे से रामलीला रोड होते हुए स्टेशन तक।
-असम चौराहे से रामलीला रोड होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा से कचहरी तक।
-
रूट नंबर पांच खकरा पुल
-खकरा पुल से कोतवाली, ड्रमंडगंज चौराहा, बरेली गेट होते हुए एकता सरोवर तक।
-खकरा पुल से चंदोई-भिखारीपुर तक
-खकरा पुल से नकटादाना चौराहे होते हुए गौहनिया चौराहे तक।

ई-रिक्शों के लिए रूट निर्धारित कर संचालित करने के ही निर्देश हैं, लेकिन कुछ ई-रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जल्द ही अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

पीलीभीत के बरेली गेट के पास लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें