अमरिया क्षेत्र में धूल उड़ाते ओवर लोड डंपर
अमरिया। तहसील क्षेत्र में संपर्क मार्गों पर मिट्टी और ईंट से भरे ओवरलोड वाहनों से उड़ती धूल के कारण राहगीरों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों से उड़ रही धूल के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। पिछले एक माह से लगातार ओवरलोड वाहन धूल उड़ा रहे हैं। रास्तों पर पानी का छिड़काव न होने से धूल का गुबार छाया रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों तक धूल पहुंच रही है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना कि क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चल रहे मिट्टी पटान कार्य और कुछ ईंट भट्टों से ओवरलोड ट्रालियां लगातार गुजर रही हैं। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। संवाद