पूरनपुर। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएचसी में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही नेत्र परीक्षण अधिकारी कक्ष में उनकी गैरमौजूदगी में बाहरी व्यक्ति के मरीजों को देखते मिलने पर उससे पूछा कि कब से सीएचसी में मरीज देखते हो। प्रभारी चिकित्साधिकारी से बाहरी युवक के बारे में जानकारी ली। एमओआईसी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। सीएमओ ने मरीज देख रहे युवक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई और बेहतर कराने, लेबर रूम में ऑक्सीजन सिलिंडर और पर्याप्त चादरें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कक्ष संख्या आठ में दोनों चिकित्सकों की अलग-अलग टेबिलें लगवाने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाहरी युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद