फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गभिया सहराई में दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
ग​भिया सहराई गांव में दुर्गा पूजा मेले के शुभारंभ पर पूजा करतीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। तराई क्षेत्र में स्थित गभिया सहराई गांव में छह दिवसीय दुर्गा पूजा मेले का बुधवार को पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलीनगर क्षेत्र के शारदा सागर डैम की तलहटी में स्थित गभिया सहराई गांव में प्रसिद्ध दुर्गा पूजा मेले का हर साल आयोजन किया जाता है। करीब छह दशक से यह परंपरा चली आ रही है। कमेटी की ओर से भव्य तैयारियां की जाती हैं। इसको लेकर कई दिन पूर्व से तैयारियां चल रहीं थीं। मंदिर में मूर्तियों को सजाया गया है।
मेला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली। साथ ही मंदिर के बाहर पंडाल लगाया गया, जहां पूजा अर्चना के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेला क्षेत्र में दूर तक दुकानें लगाई गई हैं। मंदिर परिसर के अलावा मेले क्षेत्र में भी लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मेले का समापन नौ अक्तूबर को होगा। मेले में क्षेत्र के अलावा दूर दराज से भी बंगाली समाज के लोग आते हैं। इस दौरान पूर्व प्रधान अंजलि गोलदार, कालीपद गाइन, महेश समददार, गोविंद, रवि साना, नोनी गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें