मझोला क्षेत्र के प्रमुख ड्यूनीडाम की दशा में जल्द सुधार होगा। इसके निर्माण के लिए शासन ने राज्यमंत्री के प्रयासों पर 1.06 करोड़ रुपया स्वीकृत कर दिया है। मझोला से उत्तराखंड (सितारगंज) को जोड़ने वाला ड्यूनीडाम मार्ग का निर्माण कई साल पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना में हुआ था लेकिन यह सड़क जल्द ही उखड़ गई। क्षेत्रवासियों ने इसको लेकर राज्यमंत्री हेमराज वर्मा से कई बार मांग की। राज्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को इसका निर्माण कराने का आश्वासन देकर पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा था। इस पर शासन ने मझोला से ड्यूनीडाम तक 8.80 किमी लंबे मार्ग के लिए 1.06 करोड़ रुपये स्वीकार कर ली है।