फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मूसलाधार बारिश से नेपाल के सीमावर्ती गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से शहर के लगभग हर मोहल्ले की गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। इधर मैदानी क्षेत्र के साथ ही पहाड़ों पर भी बारिश से शारदा नदी भी उफना गई है। नेपाल के सीमावर्ती गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने नदियों में जलस्तर बढ़ने से जिले में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। रविवार को भी पूरे दिन तेज बारिश होती रही। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश से स्टेशन रोड, चूड़ी वाली गली, अशोक कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, टनकपुर हाईवे, चीनी मिल मार्ग, अंडरपास, जिला अस्पताल, क्षय रोग केंद्र, कलक्ट्रेट परिसर सहित कई स्थानों पर पानी भर गया।
रविवार को बारिश के चलते श्रमिकों को काम नहीं मिल सका तो ठेला और खोमचा वाले अपनी दुकानों को नहीं लगा सके। बारिश के चलते लोग घरों में ही रहे। जिले के कई स्कूलाें में भी पानी भर गया।
विज्ञापन



ग्राम बैल्हा में घरों में भरा पानी

पीलीभीत। बारिश से नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं तो घरों पर ही चारपाई पर घरेलू सामान रखकर दिन काट रहे हैं। इधर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया शारदा व देवहा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए लोग नदी के किनारे न जाएं एवं नदियों के किनारे बसे लोग वहां से सुरक्षित स्थानों पर निकल जाएं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट करते हुए बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। संवाद

बारिश से उफनाया तालाब तो यशवंतरी देवी मंदिर में भर गया पानी
यशवंतरी देवी मंदिर के पास बड़ा तालाब हैं। बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते तालाब उफना गया। इससे तालाब का पानी मंदिर परिसर में आ गया। इससे आधा मंदिर पानी में डूब गया। शाम तक मंदिर में जलभराव की समस्या बनी रही। गंदे पानी में ही लोग मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।




तापमान में भी आई गिरावट

जिले में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है। दो दिनों में 110 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम 27.5 तो न्यूनतम- 22.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम 28.2 तो न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

झमाझम बारिश से नगर और देहात में हुआ जलभराव

पूरनपुर। बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह झमाझम बारिश से नगर के तहसील रोड, पीलीभीत रोड सहित कई सड़कों और गलियों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। बारिश हल्की होने पर सड़कों से जलभराव समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मोहल्ला कायस्थान, धानुकों वाली गौटिया, बमनपुरी, मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी, चौक, रामलीला मेला मैदान के समीप की गलियों, पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज, रजागंज, खानका में जलभराव होने से लोगों को काफी असुविधा हुई। सुबह से हुई बारिश से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। संवाद



बीसलपुर में कच्चे घर और दीवारें ढहीं
बीसलपुर। जलभराव से गांव पहाड़गंज निवासी अब्दुल बशीर, मोहम्मद सईद, सरवर हुसैन, आजाद, तसलीम, हसीन अहमद और शकील के कच्चे घर और दीवारें ढह गईं । मलबे में दबकर काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि काफी गांवों में जलभराव हो गया है। बारिश से बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया था, जिससे यातायात बाधित हुआ। सुबह लगभग सात बजे पेड़ हटवाया गया, तब कही यातायात सुचारू हो सका।




अमरिया तहसील परिसर में पानी भरा
अमरिया। तहसील अमरिया परिसर में पानी भर गया। जिससे काफी दिक्कत आई।





वर्जन

24 घंटों से हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है। फिलहाल अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।
- संजय कुमार सिंह, डीएम

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

बैल्हा बाजार घाट में घरों में घूसा पानीं। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें