फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ग्रांट नंबर 21 उर्फ ढक्काचांट निवासी संगीता चौहान ने बताया कि उसकी शादी लखीमपुर खीरी के थाना निघासन की शंकर गौढ़ी निवासी प्रद्युम्मन सिंह से 15 मई 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी होने में असमर्थता व्यक्त करने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 25 जनवरी 2023 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता ने बताया कि उसके माता-पिता ने ससुरालियों को कई बार समझाने की कोशिश की, मगर दहेज लोभी बगैर मांग पूरी हुए उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि संगीता चौहान की ओर से उसके पति प्रद्युम्मन सिंह, ससुर सुदामा सिंह, सास गुलजारी देवी, देवर विश्वजीत सिंह, ननद रीतू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें