फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन में खराबी से पूरे दिन ठप रही छह गांवों की बिजली

Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन की खराबी से बाढ़ प्रभावित छह गांवों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में रोष है। बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी शारदा नदी के समीप और हरीपुर जंगल के किनारे है। इन गांवों में बिजली आपूर्ति शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से की जाती है। बुधवार को हाईटेंशन लाइन की खराबी से इन गांव की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह करीब नौ बजे ठप हो गई, जो शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। जेई आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी फीडरों में आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें