फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशे की हालत में युवक का कलक्ट्रेट तिराहे पर हंगामा

Tue, 13 Feb 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर सड़क पर लेटा युवक । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नशे में धुत एक युवक ने कलक्ट्रेट तिराहे पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद वह एसपी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर लेट गया। युवक को सड़क से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे युवक नशे की हालत में कलक्ट्रेट तिराहे पर हंगामा किया। राहगीरों व ई-रिक्शा चालकों से अभद्रता की। बाद में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद वह युवक दोबारा से कलक्ट्रेट के सामने से एसपी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर पहुंचा और लेट गया। लोगों ने उसे हटाने का प्रयास किया। इससे उधर से गुजरने वाले वाहन चालक व अन्य लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई। कुछ देर बाद कोतवाल की गाड़ी भी पहुंच गई। युवक को सड़क पर पड़ा देखा उन्होंने युवक को ई-रिक्शे से सिपाही के साथ मेडिकल कॉलेज भेजा। इंस्पेक्टर हरीश त्यागी ने बताया कि युवक काफी नशे में था। अभी होश में नहीं है। नशे कम होने पर युवक का नाम पता चल पाएगा। उसे भर्ती करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें