पूरनपुर। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने हजारा क्षेत्र में शिकायत मिलने पर नहरोसा गांव में पुलिस बल के साथ छापा मारा।
इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक मेडिकल स्टोर को चेक किया। यहां पर दवा व्यवसाय, दवाओं से संबंधित अभिलेखों, दवाओं के क्रय एवं विक्रय व दवा भंडारण की जांच की। मौके पर दुकान स्वामी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। समस्त दवाओं को मौके पर सीज कर दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। संवाद