बीसलपुर के ईदगाह चौराहे पर विरोध जताते निजी बस कर्मचारी । संवाद
बीसलपुर। इको गाड़ियों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बरेली रोड पर चलने वाली निजी बसों के चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
इको गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर बरेली रोड पर चलने वाली निजी बसों के चालकों ने बृहस्पतिवार से बेमियादी हड़ताल शुरू की थी, जो शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। बस कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को ईदगाह चौराहे पर विरोध भी जताया।
इस मौके पर राहुल, दुर्गेश, सरताज, राजीव, सतीश, मनेाज, रिजवान, गुड्ढू, महेंद्र, इरफान, अफरोज आदि मौजूद रहे।