फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सवारी बिठाने के विवाद चालक ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Jun 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रढैता के वाहन स्टैंड पर शुक्रवार की देर शाम टेंपो में सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों में मारपीट हो गई। एक चालक ने फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।गांव रढैता से नगर तक कई चालक टेंपो से सवारियां लाते और ले जाते हैं। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सवारियां बैठाने को लेकर गांव के ही चालक अवनीश कुमार और शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव मड़ियन निवासी प्रदीप कुमार में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक चालक ने दहशत फैलाने के मकसद से तमंचे से हवाई फायर भी किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए अधिकांश दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। मामले में पहले प्रदीप कुमार और बाद में चालक अवनीश ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस की जांच में भी फायरिंग की बाात सामने आई है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। फायर किए जाने की जानकारी तो मिली, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। जिस चालक पर फायर करने का आरोप है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें