फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर के 14 मोहल्लाें में 18 घंटा ठप रहेगी पेय जलापूर्ति

विज्ञापन
पीलीभीत नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर मोटर सही करते कर्मचारी।स्रोत:पालिका
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थिति ओवरहेड टैंक के स्लूज वॉल्व की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसके चलते आज सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक इससे जुड़े 14 मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद स्थित अमृत मिशन योजना के अन्तर्गत 19 लाख लीटर क्षमता के ओवरहैड टैंक का 400 एमएम स्लूज वॉल्व के मरम्मत/बदलने का कार्य शनिवार को किया जाएगा। कार्य के चलते जलापूर्ति बाधित रहेगी।
इस कारण इस टैंक से जुड़े मोहल्लों सिविल लाइंस साउथ, बल्लभ नगर, राजा बाग काॅलोनी, अशोक काॅलोनी, अवध नगर काॅलोनी, निरंजनकुंज काॅलोनी, सुरभि काॅलोनी, सुभाष नगर काॅलोनी, टीवी टॉवर, आईटीआई, शिव नगर, ठेका चौकी, यशवंतरी देवी मंदिर, एकता नगर काॅलोनी की पेयजल सप्लाई सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल प्रभारी तारिक हसन खां ने बताया कि काम को शुरू कर दिया गया है। इसे रात तक ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें