लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन भी ऊंची कूद, गोला फेंक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय में शुक्रवार का हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की सह सचिव नीता मोदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में लव हाउस के परदमन व पीस हाउस के प्रज्जवल, होप के अमन, यूनिटी के विशेष, जूनियर बालक वर्ग में होप के फरजान, पीस के ब्रिजेश व लव के अर्पित, यूनिटी के सौरभ ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस के सीनियर बालिका वर्ग में यूनिटी की अंजली, पीस की आकांक्षा, लव की आयुषी, जूनियर बालक वर्ग में फरमान, होप के फरजान, लव के गगनदीप, सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर हर्डल रेस में यूनिटी के हिमांशु, लव के प्रदमन, पीस के प्रज्जवल, जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में लव हाउस की हिमानी, पीस की कृति, यूनिटी की एकता, सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर रेस में लव हाउस के इरशाद, होप के अमन, पीस के मयंक, सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में पीस हाउस की सपना, यूनिटी की शालिनी, लव की फिजा, जूनियर बालक वर्ग की स्लो साइकिल रेस में होप हाउस के नवनीत, लव के आयुष, यूनिटी के ईशान, जूनियर बालिका वर्ग में लव हाउस की नैना, होप की शिवानी, पीस की आरची ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर सह सचिव व प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से निरंतर आगे बढते रहने को पे्ररित किया। इस मौके पर डीन अभय सक्सेना, गीता मिश्रा, पुनीत शर्मा, सौरभ सक्सेना, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।