फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूटा, बोले- बहुत पी ली आश्वासनों की घुट्टी, अब होगा आंदोलन

Fri, 25 Aug 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में घरो में हुआ जलभराव । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से घिरे गांव चंदिया हजारा में लोगों के सामने भोजन-पानी का संकट पैदा हो गया है। कई घरों में तीन दिन से चूल्हा नहीं जला है। अनहोनी की आशंका से ग्रामीण घरों की छतों पर जागकर रात गुजार रहे हैं। पशुओं के चारे का भी संकट पैदा हो गया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे घरों मेंं भरा पानी कम होना शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर पानी बढ़ने लगा।
विज्ञापन

बनबसा बैराज से शुक्रवार को नदी में 1.60 लाख क्यूसेक पानी पास हुआ, जो शाम तक क्षेत्र में पहुंच गया। इससे लोगोंं की चिंता बढ़ गई है। उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी है। गांव चंदिया हजारा के मंदिर परिसर में तीन गांवों के लोगों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि नदी लगातार तबाही मचा रही है, लेकिन अफसर सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रहे हैं। अब आश्वासन की घुट्टी नहीं चलेगी, आंदोलन होगा। शनिवार को बाढ़ पीड़ित अफसरों को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 11 सितंबर से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए 31 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि सवा महीने से शारदा नदी गांव चंदिया हजारा और आसपास क्षेत्र में तबाही मचाए है। नदी उफनाने से घरों में जलभराव है। नदी तेजी से कटान कर गन्ना और धान की फसल को लील रही है। नदी का रुख गांव की ओर है। लगातार नदी आगे बढ़ रही है, लेकिन सवा महीने से कटान रोकने के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अफसरोंं की मनमानी और लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को अफसरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर से गांव के खेल के मैदान में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू होगी। नदी का रुख मोड़ने के लिए खोदाई को वन विभाग की ओर से एनओसी, बाढ़ और कटान से हुए नुकसान का मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
००००००
शुक्रवार दोपहर से फिर बढ़ने लगा गांव में पानी
बुधवार रात को नदी में उफान आने से गांव चंदिया हजारा के डेढ़ हजार घरों में पानी घुस गया था। शुक्रवार दोपहर को पानी कुछ कम होना शुरू हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद ही फिर बढ़ने लगा। घरों में तीन से चार फुट तक पानी भरने से चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। अनहोनी की आशंका में लोगों को रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है। शुक्रवार को बनबसा बैराज से नदी में पास हुआ 1.60 लाख क्यूसेक पानी देरशाम तक क्षेत्र में आने से नदी के तटवर्ती गांवों में खलबली मची हुई है।
००००००
सड़क पर पानी भरा होने से नहीं शुरू हुआ आवागमन
गांव चंदिया हजारा के घरों में जलभराव के अलावा गांव चंदिया हजारा से ढक्का चाट, खिरकिया बरगदिया जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव होने से आवागमन बंद है। इससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

गांव चंदिया हजारा में घरो में हुआ जलभराव । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें