पीलीभीत। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात रहींं डॉ. संगीता अनेजा को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का पहला प्राचार्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को ज्वाइन कर अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कॉलेज में मौजूद चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ से भी मुलाकात की। इससे पहले यहां पर सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना के पास चार्ज था। संवाद