उत्कृष्ट सेवा पर डॉ. एससी गुप्ता सम्मानित
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को धंवंतरि जयंती के रूप में मनाया गया।
शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद एवं यूनानी क्षेत्राधिकारी मीरा वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। आयुर्वेद के जनक भगवान धंवंतरि की पूजा अर्चना की गई और समस्त प्राणियों के निरोग व स्वस्थ रहने की मनोकामना की गई। इस दौरान नीमा के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एससी गुप्ता को आयुर्वेद के प्रति योगदान व समर्पण पर अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयुर्वेद एवं यूनानी क्षेत्राधिकारी ने प्रधानमंत्री द्वारा धंवंतरि त्रयोदशी को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस घोषित किए जाने की सराहना की। डॉ. दिनेश तिवारी ने भगवान धंवंतरि की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। संचालन सचिव डॉ. अनिल मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. दीपा मिश्रा, डॉ. अल्का श्रीवास्तव, डॉ. एससी श्रीवास्तव, डॉ. सहदीप, डॉ. केजी शर्मा, डॉ. मुरली मनोहर, डॉ. कुलदीप पंाडेय, डॉ. डीके त्यागी, डॉ. संजीव जौहरी, डॉ. ओपी मौर्या, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. मनीष अवस्थी, डॉ. राघवेंद्र गंगवार, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. अमित आनंद, डॉ. तनवीर शम्सी, डॉ. मनोज साना, डॉ. महेश, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. प्रवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।