बिलसंडा। गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी संजीत कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने बेटी किरन की शादी माधोटांडा के मोहल्ला भूमसेन निवासी दीपक के साथ तय की थी। रोक व अन्य कार्यक्रम भी कर लिए गए। शादी की तारीख तय हो गई। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। आठ फरवरी को दीपक व उसके मामा जगपाल ने शादी करने से साफ मना कर दिया। कहा कि शादी में कार देने पर ही शादी करेंगे।
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार, जगपाल, माधुरी रामचंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद