फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। शादी के तीन वर्ष बाद ससुराल में 25 वर्षीय विवाहिता राखी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव कमरे में कुंडे के सहारे लटका मिला था। पिता ने विवाहिता के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाना अमरिया में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव टेहरी निवासी झाझनलाल ने बताया कि उन्होंने बेटी राखी की शादी तीन वर्ष पूर्व अमरिया के गांव सद्दरपुर निवासी राम आसरे के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने विवाहिता को कम दहेज लाने की बात कहते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। पति सहित ससुराल के लोगों ने डेरी खोलने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की।
असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने कई बार परिजनों को इसकी जानकारी दी। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर परिवार के लोग गांव पहुंचे, तो विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता झाझनलाल की तहरीर पर पति रामआसरे, ससुर पूरनलाल, सास अनोखी देवी, देवर छोटू व ननद सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें