अलमारी से जेवरों की चोरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अकेली रह रही युवती के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। जानकारी लगने पर युवती ने घर में काम करने वाले पांच नौकरों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी रिया सूरी पुत्री स्व. जसपाल सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेले रहती है। उसका सुनगढ़ी क्षेत्र के ही मोहल्ला मस्जिद पकानी में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। 14 अप्रैल को उसने अपने कमरे में रखी अलमारी को खोलकर देखा तो पर्स में रखीं 40-50 जोड़ी चांदी की पायल और श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्ति गायब थी
उसने अपने घर के अन्य सभी संभावित जगहोंं पर तलाशा लेकिन सामान नहीं मिल सका। आरोप है कि घर में झाड़ू पोछा करने वाली महिला, उसके पति, बर्तन साफ करने वाली और उसकी लड़की, खाना बनाने वाली लड़की ने एकराय होकर घर में रखा सामान चोरी कर लिया।
युवती ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।