फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी में आए पाड़े को कुत्तों ने किया घायल

विज्ञापन
घायल पड्डे का उपचार करते कर्मी । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आए एक पाड़े को कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने उसे बचाया। वन कर्मियों को सूचना दी, जिस पर उन्होंने ने घायल वन्यजीव का उपचार करवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक पाड़ा जंगल से भटकर जहानाबाद आबादी क्षेत्र में आ गया। आबादी में आते ही उसे कुत्तों ने घेर लिया और हमलावर हो गए। कुत्तों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। यह देखकर ग्रामीणों ने पाड़े को कुत्तों से बचाया। जानकारी होने पर अवकाश पर चल रहे माला रेंज के वन दरोगा मोहित सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ललौरीखेड़ा निवासी बाघ मित्र सौरभ को घटनास्थल पर बुलाया। पाड़े को पकड़कर ललौरीखेड़ा पशु चिकित्सालय भिजवाया। जहां उसका उपचार कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें