बिलसंडा। नगर में कटखने कुत्ते का आतंक है। अब तक यह 17 लोगों को काटकर घायल कर चुका है।
नगर में एक आवारा कुत्ता एक के बाद एक लोगों को काट रहा है। जामा मस्जिद मोहल्ले से पेट्रोल पंप के पीछे और बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से जो लोग निकलते हैं, कुत्ता उन्हें दौड़ा लेता है और काटकर घायल कर देता है। मोहित, प्रशांत, मुंशी, इरफान, सतीश, मोहित, राहुल, शमशुल, रियाजउद्दीन, अर्पित, शहनाज, मुमताज, फखरुद्दीन, अमन गुप्ता, प्रवेश समेत 17 लोगों पर हमला कर बना चुका है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कुत्ता 17 लोगों को काट चुका है। इन सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन वगाई गई है। संवाद