फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समय से नहीं आए चिकित्सक... इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ललित हरि आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों पर लेटलतीफी हावी है। सोमवार को सुबह 9:30 बजे तक कई चिकित्सकों की कुर्सियां खाली रहीं, इससे मरीजों का इंतजार करना पड़ा। बाद में चिकित्सक आए तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शहर के आयुर्वेदिक अस्पताल की पड़ताल की गई तो सुबह 9:30 बजे अस्पताल में नेत्र चिकित्सक के कक्ष का एक द्वार बंद था। कुर्सी खाली थी। द्वार के पास ही वृद्धा और एक अन्य मरीज हाथ में पर्चा लिए उनका इंतजार कर रहे थे।
शल्य चिकित्सा बहिरंग कक्ष में भी कोई चिकित्सक नहीं था तो आत्यधिक चिकित्सा कक्ष में भी चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। मरीज पर्चा लेकर इधर से उधर भटक रहे थे। ऐसी स्थिति सुबह 10 बजे तक रही। बाद में चिकित्सक आए तो मरीजों को परामर्श मिल सका।
विज्ञापन

-
नौ बजे सेे पहले आ गए थे। पर्चा बनवा लिया है। काफी देर से बैठे हैं, डॉक्टर पता नहीं कब आएं। उनके आने पर ही परामर्श मिल सकेगा।
- सईदा, शहर
-
आंख में थोड़ी समस्या है। बिलसंडा से आए आधे घंटे से ज्यादा हो गया है। डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। पता नहीं कब आएंगे।
- होरीलाल, बिलसंडा


-
सर्दी-बुखार और शरीर दर्द के आ रहे ज्यादा मरीज
अस्पताल के बहिरंग कक्ष काय चिकित्सा में डॉक्टर संजय कुमार मौजूद थे। उनके पास 10 से 12 मरीजों की भीड़ लगी थी। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव से सर्दी-बुखार, जुकाम और शरीर दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या के मामले भी बढ़े हैं।
-
शल्य चिकित्सा में पद खाली है। नेत्र चिकित्सक के देरी से आने के संबंध में जानकारी कराएंगे। अधिकतर चिकित्सकों और स्टॉफ की निर्वाचन में ड्यूटी लगी है। इस वजह से थोड़ी समस्या है।
विज्ञापन

- डॉ. एसएस वेदार, प्राचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें