पीलीभीत। जन आरोग्य मेले में हावी अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कई जगह डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। कई केंद्रों पर फार्मासिस्ट उपचार करते मिले।
रविवार को शहर के नौगवां चौराहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागगुलशेर खां में डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। बताया गया कि चिकित्सक शाहजी मियां के उर्स में ड्यूटी कर रहे हैं। चिकित्सक के न होने पर फार्मासिस्ट ने मरीजों को देखा। यहां कुल 10 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। कई मरीजों को डॉक्टर के न मिलने से लौटना पड़ा।
वहीं, बीसलपुर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 59 मरीजों का चेकअप किया। यहां एक्स-रे नही हो पाए। इससे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आयुष्मान मेले में डॉ. चंदन सिन्हा ने 71 मरीजों का परीक्षण किया। वरिष्ठ फार्मासिस्ट शशि भूषण राव ने मरीजों को दवाई दी। यहां महिला डॉक्टर न होने से अधिकांश महिला मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
महिला डॉक्टर न होने से लौटना पड़ा मायूस होकर
16 पीबीटीपी 03
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आयुष्मान भव मेले में पत्नी को दवा दिलाने गए थे, लेकिन महिला डॉक्टर न होने से मायूस होकर लौटना पड़ा। - रवि प्रजापति, गांव गंझाड़ा, बीसलपुर।
.......
नहीं हो सका एक्सरे
16 पीबीटीपी 04
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे कराने गए थे, वहां इंतजाम न होने से निराश होकर लौटना पड़ा। - राकेश मिश्रा, मोहल्ला बाजार कटरा, बीसलपुर।
............
वाटर कूलर खराब, शीतल जल को तरसे मरीज और तीमारदारों
फोटो 24-
पूरनपुर। सीएचसी में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में पीने के पानी को लगाया गया वाटर कूलर खराब होने से मरीज और तीमारदारों को शीतल जल नहीं मिला। दवाई काउंटर को छोड़कर अन्य जगह पंखे भी नहीं चल रहे थे। ओआरएस के वितरण की भी व्यवस्था नहीं थी।
......
वर्जन
स्टाफ की कमी हैं और इसके चलते कहीं कहीं चिकित्सक नहीं है। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाकर काम करवाया जा रहा है।- आलोक कुमार, सीएमओ
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टॉफ । संवाद
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टॉफ । संवाद
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टॉफ । संवाद
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टॉफ । संवाद