फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और कर्मचारी कराते रहे अपना सम्मान, अस्पताल में भटकते रहे मीरज-तीमारदार

विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीज व तीमारदार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी में डॉक्टर, कर्मचारी अपना सम्मान कराते रहे और मरीज व उनके तीमारदार पौन घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। खाली कक्ष में डॉक्टर कब कक्ष में बैठेंगे, इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं हो सकी। काफी इंतजार के बाद डॉक्टर अपने कक्षों में पहुंचे, तब मरीज और तीमारदारों ने राहत की सांस तो ली।
विज्ञापन

सीएचसी खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे का है। शुक्रवार को सवा 10 बजे मरीज और तीमारदारों की खासी भीड़ हो गई थी। डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर दूसरी मंजिल पर अपना सम्मान कराने चले गए। इससे करीब पौन घंटे तक डॉक्टरों के कक्ष और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। पौन घंटे तक डॉक्टरों के न बैठने पर भीड़ बढ़ती गई। इसके बाद डॉक्टरों के कक्षों में पहुंचने पर मरीजों की भीड़ लगी रही।
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने किया सम्मान समरोह
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मी सम्मान सप्ताह के तहत शुक्रवार को सीएचसी पहुंचकर डॉक्टरों और कर्मचारियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार के हाथों प्रमाण पत्र और पुष्प देकर सम्मानित कराया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि समारोह में पुष्पवर्षा कर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। डॉ. रेहात खान, डॉ. नीतिन रस्तोगी, रंजीत, संजीव नायर, प्रियंका रानी, अटल सिंह और क्लब के अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल, शेखर सिंह, डॉ. मनदीप सिंह, पुनीत खंडेलवाल आदि थे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की ओर से सीएचसी में चिकित्सक और कर्मचारी सम्मान समारोह था। कुछ देर के लिए चिकित्सक और कर्मचारी उसमें शामिल होने गए थे। -डॉ. अनिकेत गंगवार, प्रभारी चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें