फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गो आश्रय स्थल पहुंचे डीएम बोले- हरे-चरे की मात्रा बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। डीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के बकैनिया रामपुर स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां हरे चारे की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बकैनिया रामपुर स्थित गोआश्रय स्थल पहुंचे डीएम ने पशुओं की स्थिति को परखा। इसके बाद खाने को दिए जाने वाले भूसे और हरे चारे की स्थिति को परखा। परिसर में जलभराव देख नाराजगी व्यक्त की। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने नगर और करेली गांव स्थित गोआश्रय स्थलों का भी निरीक्षण किया।
यहां भी चारे आदि की स्थिति को परखा और जरूरी निर्देश दिए। आवारा गोवंश को गोआश्रय स्थल पर भिजवाने को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी जगदेव सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार कर्म सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बिलसंडा सीएचसी का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में रोस्टर के अनुसार स्टाफ की जानकारी की। महिला वार्ड की स्थिति का भी जायजा लेकर मरीजों का हाल जाना। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें