फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम, एसपी ने यशवंतरी देवी मंदिर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय एवं डीएफओ मनीष सिंह ने यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रजाति के 300 पौधे रोपे।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल, ईशर एकेड्मी भोपतपुर, इनीशियम ग्बोबल स्कूल के बच्चों को पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक पौधे लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़े का निस्तारण अलग-अलग कूड़ेदान के माध्यम से करने, प्रकृति को हरा-भरा रखकर प्रदूषण मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें