फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, दस में से दो शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
अमरिया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम और एसपी । संवाद
विज्ञापन
अमरिया। डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 10 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ दो शिकायतों का ही समाधान हो सका। उधर, बीसलपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 28 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मंगली प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में प्रधानों ने ज्ञापन दिया। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए गए कार्यों का भुगतान न होने की बात कही। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदरलाल चतुर्वेदी की अगुवाई में वकीलों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर तहसील भवन के निर्माण के दौरान तहसील कार्यालय और न्यायालय अस्थाई रूप से अमरिया में ही रखे जाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता बाबूराम ने बारातबोज में जहानाबाद विद्युत सब स्टेशन से जुड़ी हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। तारों को बदलकर नई लाइन बनाई जाए। डीएम ने अफसरों को शिकायतों की गुणवत्ता पूर्वक जांचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाधान दिवस में 28 शिकायतें आईं
बीसलपुर। एसडीएम महीपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतों प्राप्त हुईं। सिर्फ तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम ने शेष शिकायतें जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें