बूथो का निरीक्षण करते डीएम और एसपी । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने तहसील सदर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बेबी सिंह काॅलोनी व उच्च प्राथमिक विद्यालय गजरौला कलां के बूथाें काे देखा। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित बुनियादी सुविधाओं फर्नीचर, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था, रैंप सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। संवाद