डीएम को पुरस्कार सौंपते डीडी कृषि व जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे को कृषि क्षेत्र की अग्रणी संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा बायो एजी एशिया पुरस्कार से नवाजा गया है।
उनको कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पराली प्रबंधन, किसानों की आय में वृद्धि और मानव वन्यजीव संघर्ष के लिए गन्ने के स्थान पर हल्दी, नीबू, लैमन ग्रास फसलों को स्थापित करने में सराहनीय योगदान के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। डीएम के प्रतिनिधि के रूप में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने ये पुरस्कार प्राप्त किया।