फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की परियोजनाओं की समीक्षा

Tue, 25 Aug 2015 11:46 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 25 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की।
विज्ञापन

गांधी सभागार में सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वारा बनाए जाने वाले संपर्क मार्गों, समग्र ग्रामों के कार्यों, नवनिर्मित कार्यों सहित मरम्मत कार्यों की जानकारी की और कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बताया गया कि बैक्स कोड द्वारा जिले में 25 परियोजना 25 लाख से अधिक की व 16 परियोजनाएं 25 लाख से कम की चल रही है। जिसमें भवनों का उच्चीकरण, मरम्मत, नए निर्माण कार्य शामिल हैं। डीएम ने उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थाएं अपने कार्य शीघ्र पूरा करें। कार्यों के लिए जो धनराशि शासन द्वारा दी गई है उसका सद्उपयोग करें। कहा कि बैठकों में  समय से अपने विभाग के कार्यों की पूरी जानकारी के साथ स्वयं भाग लें। उन्होंने देर से आने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी बैठक में देरी से आएंगे, उनका वेतन काटा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. श्रीओम चौहान समेत लोक निर्माण विभाग, जल निगम, समाज कल्याण समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें