डीएम के साप्ताहिकी बंदी के आदेश को नगरपंचायत के दुकानदारों ने हवा में उड़ा दिया। शुक्रवार को कस्बे का बाजार अन्य दिनों की तरह ही खुला। मालूम हो कि डीएम मासूम अली सरवर ने नगरपंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को साप्ताहिकी बंदी का आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक आज शुक्रवार को बाजार बंद रहना था लेकिन दुकानदारों पर बंदी का कोई असर नहीं दिखा। रोज की तरह बाजार खुला। इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन अजय गोयल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर उसका अनुपालन कराया जाएगा।