फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुख्यमंत्री से मिले डीएम, बांसुरी को व्यापक पहचान दिलाने की पहल

Sun, 03 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को बांसुरी भेंट करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) बांसुरी को व्यापक पहचान दिलाने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर विशेष पहल की है। उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों में बांसुरी की मांग पीलीभीत से पूरी कराने का आग्रह किया, जिससे स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा मिल सके। रविवार को लखनऊ में हुई मुलाकात के दौरान डीएम ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, फ्लाईओवर और हाईवे परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इसके अलावा अमरिया क्षेत्र के भरा पचपेड़ा में विकसित किए जा रहे इंडस्ट्रियल एरिया की प्रगति पर भी चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि बांसुरी को ओडीओपी के तहत और अधिक प्रमोट करने के लिए सुझाव दिए गए हैं, ताकि प्रदेश स्तर पर इसकी पहचान मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि प्रदेश में जहां भी बांसुरी की जरूरत हो, उसकी आपूर्ति पीलीभीत से कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें