फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने जानी गोआश्रय स्थलों के विस्तारीकरण की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के शत प्रतिशत संरक्षण एवं नवीन गोआश्रय स्थलों के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पहली नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान को छह विभागों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है तथा निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों, केंद्रों में संरक्षित किया जा रहा है। डीएम ने अतिरिक्त शेड निर्माण, विस्तारीकरण गोआश्रय स्थलों के संबंध में जानकारी ली।
बताया कि विकासखंडों में 32 गो आश्रय स्थलों में से 10 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष निर्माणाधीन गोआश्रय स्थलों में कार्य प्रगति पर है। अभियान के तहत अब तक 42 गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में भेजे जाने की जानकारी डीएम को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें