फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विकासखंड अमरिया में कंपोजिट विद्यालय फरदिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से पहाड़े सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। साथ ही अध्यापकों को विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान स्कूल में सभी अध्यापक उपस्थित मिले। साथ ही सभी पंजिकाएं भी ठीक मिलीं। वहीं प्राथमिक विद्यालय में मौके पर 187 के सापेक्ष 147 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति, बच्चों की हाजिरी, मिड डे मिल पंजिका सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। अध्यापकों को विद्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें