बूथों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी ।स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अविनाश पांडेय ने विधानसभा सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौहनिया, चिडियादाह, देशनगर, राजकीय आईटीआई व सेवायोजन कार्यालय के बूथाें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर फर्नीचर, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था, रैंप सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उधर, बीएसए अमित कुमार सिंह ने जूनियर हाईस्कूल खमरियापुल, कनकोर, डांडिया भिसौड़ी, सरौरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, चहारदीवारी आदि व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बूथों पर व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।