फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने गजरौला और गांधीनगर पीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह । स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला और आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉक्टर व स्टाॅफ मौजूद मिला। डीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। साधारण प्रसव की व्यवस्था के बारे में पूछा। कहा कि डॉक्टर समय पर उपस्थित रहते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि आम जनमानस को असुविधा न हो। इस दौरान उन्होंने शौचालय, किचन, लेबर रूम, आवासीय भवन व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अस्पताल में दवाइयां की उपलब्धता की जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें