पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को अमरिया क्षेत्र में ग्राम रसूला के गाटे का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन की खरीद में स्टांप कमी का मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले में वसूली के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गाटे की मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। जमीन ग्राम किशनपुर निवासी रश्मि सिंह तहसील किच्छा की ओर से खरीदी गई है। इसका रकवा 4.0470 हेक्टेयर बेचा गया है। जमीन की खरीद में कम रुपयों के स्टांप लगाये जाना पाया गया, जिस पर उपजिलाधिकारी अमरिया को निर्देश दिए गए कि उक्त गाटा की पैमाइश कराकर वसूली की जाए। संवाद