पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने छात्राओं की उपस्थिति, भोजन कक्ष, रसोईघर, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, खेल मैदान व शौचालय की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने शौचालय की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। डीएम ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए इंटरलॉकिंग, पुलिया निर्माण तथा खराब लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए। अध्यापकों को योगाभ्यास व नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। संवाद