फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम और एसपी ने बधाई देते हुए की ग्रीन पटाखे जलाने की अपील

विज्ञापन
एसपी अतुल शर्मा ।
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पटाखा की खरीदारी ने भी जोर पकड़ लिया है। ऐसे में डीएम प्रवीण लक्षकार और एसपी अतुल शर्मा सहित अन्य अफसरों ने दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही ग्रीन पटाखा जलाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने सभी को शुभ एवं समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीयों की रोशनी आपको खुशी और सफलता की राह पर ले जाए। दिवाली पर आपको धन, स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करें। आप और आपका परिवार शांति और आनंद के साथ इस त्योहारी सीजन का आनंद लें।
एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि पर्व हमें शांति, सद्भाव, प्रेम, भाईचारे का संदेश देते हैं। पर्वों को उनकी मूल भावना के अनुरूप मनाना चाहिए। बुराइयों से दूर रहने की अपील की। त्योहार के दौरान अगर कोई विवाद की स्थिति पैदा करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि हम सभी का त्योहार शांतिपूर्ण हो। संवाद

एसपी अतुल शर्मा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें