फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर रामलीला मेला मैदान में ११ हजार दीप जलाकर मनाई जाएगी दीपावली

विज्ञापन
पूरनपुर रामलीला मैदान पर तैयारी में जुटे कारीगर व अन्य ।
विज्ञापन
पूरनपुर। श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर पालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान में सोमवार से पांच दिवसीय समारोह की तैयारियोंं को अंतिम रूप देने को लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और विधायक बाबूराम पासवान ने तैयारियों का निरीक्षण किया। रामलीला मेला में होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को देखने को पूरे दिन रामलीला मेला मैदान में लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में आज गणेश पूजन, यज्ञ, भंडारा, दीप यज्ञ, भगवान राम की महाआरती होगी। परिसर में ११००० दीप जलाकर, आतिशबाजी छोड़कर दिवाली मनाई जाएगी।
नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि समारोह में दस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद को लेकर तैयारियां की गईं हैं। समारोह को लेकर परिसर में भव्य सजावट कराई गई है। स्टेज पर राम मंदिर का मॉडल बनाया गया है। भगवान श्रीराम की 10 फुट लंबी प्रतिमा भी स्टेज पर लगाई गई है। सोमवार गणेश पूजन, यज्ञ, भंडारा के साथ शाम को 11 हजार दीप जलाकर और आतिशबाजी छोड़कर दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। समारोह को लेकर दो दिन से चल रही तैयारियों को रविवार देर शाम को अंतिम रूप देने को लोग जुटे रहे। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, विधायक बाबूराम पासवान ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें