संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में समस्याये सुनते डीएम व अन्य अधिकारी ।
पीलीभीत। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों की उपस्थिति चेक करते ही डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, एसओ गजरौला व बरखेडा के मौजूद न होने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। ब मिले। इस पर सभी का जबाव मांगते हुए एक एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही देरी से आने पर उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक और जिला पूर्ति अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें कुल 40 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष के संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस शुरू होने से पहले डीएम ने मौजूद अधिकारियों की हाजिरी की पड़ताल करवाई।
इसमें समय पर न आने पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबन्धक (सहकारी समितियां), जिला पूर्ति अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा प्रभागीय वन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, एसएचओ गजरौला एवं बरखेडा के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण के साथ ही सभी का एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।