फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला जज सुधीर कुमार का मैनपुरी तबादला

Thu, 03 Aug 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गाजियाबाद के जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा को पीलीभीत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। यहां तैनात जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार का तबादला जिला जज मैनपुरी के पद पर हुआ है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पीलीभीत के जिला जज के पद स्थानांतरित किया गया है। पीलीभीत में तैनात जिला जज सुधीर कुमार (पंचम) को जनपद मैनपुरी का डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें